कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, आज आएंगे 5 सीटों के परिणाम
नई दिल्ली
आज दिल्ली एमसीडी के पांच वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आने वाले हैं। कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है, मालूम हो कि एमसीडी के पांच वार्डों के लिए 28 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बारे में बात करते हुए स्टेट इलेक्शन कमिशन सेक्रेटरी संदीप मिश्र ने मीडिया को जानकारी दी कि मतगणना के लिए सारी तैयारियां पूरी हैं। काउंटिंग सेंटर्स पर कोरोना महामारी से बचने के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उम्मीद के मुताबिक सुबह 10 बजे के बाद से ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर बाद तक सारे परिणाम आ जाएंगे।
वार्ड-002 ई त्रिलोकपुरी की मतगणना पूर्व सर्वोदय कन्या, बाल विद्यालय
नंबर 1, मंडावली, वार्ड-008 ई, कल्याणपुरी की मतगणना सर्वोदय बाल विद्यालय
वार्ड -041 ई, चौहान बांगर वार्ड की मतगणना GBSSS, शास्त्री पार्क
032N,रोहिणी-सी वार्ड की मतगणना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस रोहिणी
सेक्टर-23 और 062 एन, शालीमार बाग की मतगणना प्रतिभा विद्यालय
मालूम हो कि दिल्ली की पांच जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से 3 सीटें पूर्वी दिल्ली नगर निगम की हैं और दो सीटें उत्तरी दिल्ली नगर निगम की हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कल्याणपुरी , चौहान बांगड़ और त्रिलोकपुरी वार्ड पर उपचुनाव हुए हैं तो वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रोहिणी सी और शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड में उपचुनाव हुए हैं। इनमें से शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड की पार्षद की मृत्यु के बाद से सीट खाली हुई थी तो वहीं बाकी चार सीटों के पार्षद अब आप पार्टी सरकार में विधायक हैं यानी देखा जाए तो ये ये सभी पांच सीटें आम आदमी पार्टी के पास थीं। शालीमार बाग नॉर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित सीट है, जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। रोहिणी सी और चौहान बांगड़ सामान्य सीट है।
आप और बीजेपी के अपने-अपने दावे
इस चुनाव को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी की निगम उपचुनावों में हार तय है। वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की जनता पहले की तरह उन्हे ही विजयी बनाएगी, जबकि कांग्रेस कह रही है इस बार जनता उनका साथ देगी। अब किसके दावे सही साबित होते हैं, ये तो चुनाव परिणाम आज बता देंगे।

पाठको की राय